सोने की कीमत 1.25 लाख के पार, जानें आपके शहर का रेट

त्योहारी सीजन के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने की चमक और बढ़ गई. घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतें आज यानी मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को तेजी के साथ खुली. सोने चांदी की कीमतों में कई दिनों से भारी उछाल जारी है। कीमतों में गिरावट कम और तेजी होने से सोने और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया है। चांदी की कीमत भी ऑल टाइम हाई पर है।

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, आज सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है शहरभर में फेस्टिव सीजन शुरू है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में खरीदारों के लिए सोने-चांदी खरीदना महंगा हो गया है। धनतेरस-दिवाली पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे, लेकिन कीमतों के लगातार बढ़ने से गहने खरीदना महंगा हो गया है।

 

आज का सोना-चांदी रेट

आज 24K और 22K सोने की कीमतें जानना निवेशकों और ग्राहकों के लिए फायदेमंद है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट ज्यादातर गहनों के लिए इस्तेमाल होता है।

सोने-चांदी के भाव देशभर के मुख्य शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं। यह राज्य के टैक्स, मार्केट डिमांड और डिलीवरी चार्ज पर निर्भर करता है।

 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,28,830 रुपए
22 कैरेट – 1,18,110 रुपए
18 कैरेट – 96,660 रुपए

 

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,28,680 रुपए
22 कैरेट – 1,17,950 रुपए

18 कैरेट – 96,510 रुपए

 

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,29,000 रुपए
22 कैरेट – 1,18,250 रुपए
18 कैरेट – 97,700 रुपए

घरेलू रिटेल मार्केट में  सोने की कीमतों में हर दिन बदलाव आता रहता है. पीली धातु के बाजार में मांग और सप्लाई के आधार पर सोने के दाम बढ़ते घटते रहते है. अगर आप सोने की खरीदारी का विचार करें हैं तो, खरीदारी करने से पहले अपने शहर में चल रहे सोने के ताजा भाव को जरूर चेक कर लें.जिससे आपको सोने के उस दिन के भाव पता लगें ।