फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों आज मुंबई पहुंचेंगे..PM मोदी के साथ होगी अहम बैठक

मुंबई, 16 फरवरी: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज रात साढ़े 11 बजे मुंबई पहुंच रहे हैं। यह चार दिवसीय दौरा भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए आयोजित किया गया है।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं, आज यानी 16 फरवरी को मैक्रों दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंच रहे हैं। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम बैठक होनी है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग, रक्षा, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इंडो-पैसिफिक जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।

इस चर्चा में भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी बातचीत हो सकती है। कल शाम को प्रधानमंत्री मोदी मुंबई पहुंच रहे हैं। 18 फरवरी को मैक्रों नई दिल्ली पहुंचेंगे  इस यात्रा के दौरान वे एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। इसके साथ ही मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन करेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा होगी।

 

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी.. इस दौरे के दौरान दोनों नेता हॉरिजोन 2047 रोडमैप में बताए गए कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें इंडो-पैसिफिक में सहयोग भी शामिल है।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मुंबई में दोनों नेता समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान करेंगे, जिसके बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी। होटल ताज महल पैलेस में भारत-फ्रांस नवाचार मंच का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद गेटवे ऑफ इंडिया में भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष और सांस्कृतिक स्मरणोत्सव मनाया जाएगा।