कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का आज शुक्रवार 12 दिसंबर को सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में नि/धन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने आवास पर ही अं/तिम सांस ली। पाटिल पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक भी रह चुके थे।
बतादें शिवराज पाटिल मुंबई अटैक के वक्त देश के होम मिनिस्टर थे शिवराज पाटिल चाकुरकर 91 साल के थे. उन्होंने आज यानी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर ‘देवघर’ में आखिरी सांस ली. परिवार ने बताया शिवराज पाटिल चाकुरकर की लंबी बीमारी के कारण घर पर ही इलाज चल रहा था.
शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर रह चुके थे. शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक काफी प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे। वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल चुके थे। मुंबई में जब 2008 में आतं/की हम/ला हुआ था, तब देश के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ही थे. मुंबई अटै/क के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी मौ/त पर दु/ख जताया है। साथ ही उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं।
Top Tags