फुटबॉल आइकन मेसी ने अनंत अंबानी का वनतारा देखा..की आरती

ग्लोबल फुटबॉल आइकन अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी भारत में हैं और मंगलवार की शाम वो अनंत अंबानी के गुजरात के जामनगर में स्थित ‘वनतारा’ पहुंचे. वनतारा जाकर उन्होंने पहले पूजा की और फिर वन्यजीवों को देखा. अनंत और राधिका भी इस दौरान उनके साथ रहे. अनंत-राधिका के साथ मेसी ने भी पूजा की. मेसी भी कुछ देसी स्टाइल में ही नजर आए. बता दें इस केंद्र में परंपरानुसार हर पहल की शुरुआत सनातन धर्म के अनुरुप आर्शिवाद लेने से होती है। लियोनेल मेसी शीशे की दीवार के आर पार कभी शेर के साथ पंजा मिलाते हुए तो कभी गले मिलने को आतुर टाइगर के साथ फोटो खिंचाते हुए दिखें।

मेस्सी अपने इंटर मियामी के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पाल के साथ पहुंचे थे जहां उनका भव्य पारंपरिक शैली में स्वागत किया गया। फुटबाल दिग्गज मेस्सी  औऱ उनके साथियों ने मंदिर में महाआरती में भी भाग लिया।

इस अवसर पर विश्व शांति और एकता की प्रार्थना की गई, जो भारत की सभी जीव-जंतुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान की शाश्वत परंपरा के अनुरूप है। उन्होंने मल्टी-स्पेशियलिटी वाइल्डलाइफ हास्पिटल भी देखा,

अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने मिलकर एक शेर के शावक का नाम ‘लियोनेल’ रखा। वनतारा से सम्मोहित मेसी ने स्पेनिश में कहा-‘वनतारा जो करता है, वह सचमुच बहुत सुंदर है।