साल के पहले शुक्रवार पर करें ये 7 उपाय, कभी न खाली होगी आपकी तिजोरी

साल 2026 की शुरुआत आज गुरुवार से हो चुकी है और इस नए साल का पहला शुक्रवार कल 2 जनवरी को पड़ रहा है। शुक्रवार का दिन धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार का दिन पूजा-पाठ और व्रत के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर साल के पहले शुक्रवार को  माता लक्ष्मी के लिए कुछ विशेष और दुर्लभ उपाय किए जाएं, तो पूरे साल जातक को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता और घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि साल 2026 में आपको माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिले और आपकी तिजोरी कभी खाली न हो, तो यहां दिए गए सरल उपाय आप भी आजमा सकते हैं।

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये 7  महाउपाय

कमल का फूल और सफेद मिठाई का भोग

आपने देखा होगा माता लक्ष्मी कमल के फूल पर आसीन होती है क्योकि मां लक्ष्मी को सफेद रंग और कमल का फूल बहुत प्रिय है। उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। ऐसे में साल के पहले शुक्रवार को सुबह स्नान के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएं या घर पर ही मां लक्ष्मी को मिश्री-माखन या खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है

घऱ के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाए

शुक्रवार की शाम में अपने घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का एक दीपक जलाएं। दीपक में थोड़ी सी केसर या एक इलायची डाल दें । इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

श्रीयंत्र की स्थापना और अभिषेक

श्रीयंत्र का अभिषेक दूध और गंगाजल से करें। अगर आपके घर में श्रीयंत्र नहीं है, तो साल के पहले शुक्रवार को इसे घर लाएं। श्रीयंत्र को ‘लक्ष्मी का रूप’ माना जाता है। इसकी नियमित पूजा से दरिद्रता का नाश होता है।

कनकधारा स्तोत्र का पाठ

आर्थिक मुश्किलों को दूर करने के लिए ‘कनकधारा स्तोत्र’ का पाठ करना सबसे कारगर उपाय माना गया है।इसको सुनने मात्र से भी बड़ा लाभ मिलता है. अगर आप पाठ नहीं कर सकते, तो इसे शांत मन से सुनें। ऐसी मान्यता है कि ‘कनकधारा स्तोत्र’ का पाठ करने से जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

कन्याओं को दान

शुक्रवार के दिन 7 या 11 छोटी कन्याओं को बुलाकर उन्हें सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। कन्याओं को ‘साक्षात देवी लक्ष्मी’ का रूप माना जाता है। उनके आशीर्वाद से घर में धन की आवक बढ़ती है। नवरात्र में कन्या पूजन इसका साक्षात उदाहरण है।

तुलसी की पूजा करनी चाहिए

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी तुलसी में वाास करती हैं. ऐसे में शुक्रवार की सुबह तुलसी की पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए. शाम को भी दीपक जलाना चाहिए.

पूजा मंत्र

“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः॥”

भूलकर भी न करें ये गलतियां


माना जाता है शुक्रवार के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, इससे आपकी लक्ष्मी दूसरे के पास चली जाती है।

शुक्रवार के दिन किसी महिला, कन्या या बुजुर्ग का अपमान न करें।

लक्ष्मी जी वहीं वास करती हैं, जहां सफाई होती है। शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं।