कोहरे का कहर आज फिर से टूट पड़ा बतादें, दिल्ली-अक्षरधाम से बागपत तक बने एक्सेस कंट्रोल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
करीब 20 गाडिया आपस मे भीड़ गई,हसनपुर मसूरी- मविकला गांव के पास अचानक छाई घनी धुंध के कारण घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी के कारण करीब डेढ़ दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
इस भीषण टक्कर में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बागपत और खेकड़ा कोतवाली पुलिस और NHAI और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गई ।
वही घायलों को तत्काल खेकड़ा सीएचसी और बागपत जिला अस्पताल भिजवाया गया और गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है।
लोगो ने बताया कि दो दिन पहले भी इसी हाईवे पर कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए थे, जिसमें बहुत लोग घायल हुए थे।
मौसम को देखते हुए पुलिस ने लोगों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
Top Tags