चंडीगढ़ और पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है.
दो दिन से शहर में घना कोहरा और ठंड की बढ़ोतरी देखी जा रही है.
विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों को हेडलाइट्स जलाकर चलना पड़ रहा है
जिससे सफर थोड़ा मुश्किल हो गया है. खासकर सुखना लेक और सचिवालय रोड पर कोहरा अधिक मात्रा में है.
चल रही ठंडी हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी है. आज से अगले 3 दिनों तक लोगो को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ेगा।
इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी गिरना शुरु हो गया है।
इधर 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है,
घने कोहरे की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाली 6 फ्लाइट तक प्रभावित हुई है।
पंजाब के अलग अलग इलाकों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर रह गई थी
इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
Top Tags