UP में लागू ‘पहले हेलमेट, फिर ईंधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की है. सोमवार से पूरे उत्तर प्रदेश में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आए किसी भी व्यक्ति को ईंधन नहीं मिलेगा. 1 सितंबर यानी आज से पूरे उत्तर प्रदेश में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा।

 

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब अगर कोई भी बाइक या स्कूटी पर बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पहुंचते हैं, तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस अभियान को सभी जिलों में जिलाधिकारी के नेतृत्व और जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से लागू किया गया है. परिवहन विभाग ने इस अभियान को लेकर साफ किया है कि इस अभियान का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है.

अभियान के दौरान पुलिस, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग मिलकर निगरानी करेंगे. वहीं पेट्रोल पंप स्तर पर खाद्य एवं रसद विभाग जिम्मेदारी संभालेगा और सूचना विभाग आमजन को जागरूक करेगा.

लखनऊ में बरती जा रही सख्ती

लखनऊ में पहले से ही पेट्रोल पंपों पर इसकी सूचना दे दी गई थी.पेट्रोल पंप कर्मी लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. शहर के अधिकतर लोग नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे, लेकिन कई लोग अब भी बिना हेलमेट दिखाई दिए जिन्हें वापस लौटना पड़ा.

कौन देखेगा अभियान की निगरानी?
हर जिले में जिलाधिकारी (DM) के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग इसकी निगरानी कर रहे हैं। सूचना विभाग लोगों को इस बारे में जागरूक करेगा।

लखनऊ में आज पहला दिन
लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर पहले ही पोस्टर और बोर्ड लगा दिए गए थे। पेट्रोल कर्मियों ने लोगों से कहा कि ‘हेलमेट पहनिए, तभी पेट्रोल मिलेगा।’ वही बहुत से लोग नियम को मानते हुए नजर आए

मुख्यमंत्री योगी ने जनता से की अपील
इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों से अपील की कि ‘पहले हेलमेट, फिर ईंधन।’ इसका मकसद सिर्फ आपकी सुरक्षा है। हेलमेट से आपकी जान बच सकती हैं वही लोगों ने भी मुख्यमंत्री के इस पहल को आवश्यक बताया हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडीया 24