आतिशी मार्लेना Video पर दर्ज FIR : विधानसभा ने पंजाब DGP को भेजा नोटिस

पिछले दो-तीन दिनों से भाजपा दिल्ली विधानसभा में AAP की दिल्ली से MLA और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के सिख गुरु तेग बहादुर के अपमान के फर्जी वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है वही सोशल मीडिया पर यह विडियो काफी  वायरल हो रही है। अब आतिशी के इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरु हो गई है वही अब आतिशी मार्लेना के विवादित विडियो के मामले में FIR दर्ज करने पर विधानसभा में सख्त तेवर दिखाए है, दिल्ली विधानसभा की तरफ से पंजाब के DGP, साइबर क्राइस के स्पेशल डीजीपी और जालंधर की पुलिस कमिश्र्नर को नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूरे मामले को लेकर 48 घंटे में जवाब तलब किया गया है  इसके अलावा केस से जुड़े दस्तावेज औऱ लैब की रिर्पोट भी मांगी गई है।

 

वही इस मामले में जालंधऱ पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज किया जा चुका है जिसमें दावा किया  गया है कि इस विडियो की मोहाली  की फारेंसिक लैब में जांच कराई है जिसमें स्पष्ट हुआ है कि आतिशी ने कही भी गुरु शब्द का इस्तेमाल नही किया है. इस वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट दिनांक 09-01-2026 के अनुसार यह सामने आया है कि आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी “गुरु” शब्द नहीं बोला, जैसा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो क्लिपों में दिखाया जा रहा है. वास्तव में इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे कुछ शब्द शामिल किए गए हैं जो आतिशी द्वारा बोले ही नहीं गए फिलहाल क्या सच है इसका खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।