जालंधर में जमशेर वायोफ्यूल प्लांट का विरोध..किसान करेंगे 12 बजे हाईवे जाम

आज जालंधर में किसानो ने हाइवे  जाम की चेतावनी दी है

किसान दोपहर 12 बजे लवलीयूनिवर्सिटी से पहले परागपुर को जाने वाले कट पर बैठेगे

और फिर टैफिक जाम करेंगे, किसानों का यह प्रदर्शन बायो- फ्यूल प्लांट को लेकर है

उनका नेताओं का कहना यह प्लांट जहां लगने जा रहा है वहां घनी आबादी है जिससे लोगो के स्वास्थ को खतरा हो सकता है

वही किसान यूनियन सिद्धूपुर ने प्लांट के गेट को भी लेकर चिंता जताई है

उनका कहना है इस प्लांट के लगने से चारा मंडी खत्म होने का डर है

औऱ पराली की ट्रालिंया आने से हादसों का खतरा बढ़ जाएगा।

किसानो ने 1 फरवरी को ही अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम करने की बात की थी

लेकिन पीएम मोदी के दौरे को लेकर उन्होने अब 2 जनवरी को हाईवे जाम की चेतावनी दी है