बिहार में बज गया चुनावी बिगुल: 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में होगी वोटिंग

बिहार में आज चुनावी बिगुल बज गया है बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने बताया है बिहार चुनाव 2 चरण में होंगे. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11नंवबर को होगा वोटो की  गिनती 14 नवंबर को होगी यानी इस दिन ही तय होगी की जीत का ताज किसके सिर सजेगा

 

6 और 11 नवंबर को होगें वोटिंग 

 

बतादें बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की है

बिहार की सभी 243 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होगें । बतादें 22 नवंबर तक बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की टीम 2 दिन के बिहार दौरे से कल ही दिल्ली लौटी है।

4 अक्टूबर को चुनाव आयोग की टीम ने बिहार के मान्यता प्राप्त 12 राजनीतिक दलों से बात की थी जिसमें जेडीयू ने एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं.

राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया

ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. दरअसल, बड़ी संख्या में राज्‍य से बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं . रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24