यूपी में लखनऊ समेत कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

सुबह यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बतादें शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, राजधानी लखनऊ में सुबह 7:32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र गोंडा जिले में था, भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

गोंडा में भूकंप का केंद्र होने के कारण इसका असर काफी दूर तक महसूस किए जाने की बात सामने आ रही है। लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती जैसे इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक के क्षेत्र तक भूकंप का असर दिखा है।

लखनऊ के आसपास सुबह का शांत माहौल कुछ ही सेकंड में दहशत में बदल गया। जिसके बाद घरों, दफ्तरों और बहुमंजिला इमारतों में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन कंपन ने लोगों को डरा दिया। भूकंप की गहराई धरती से लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे सतही भूकंप की श्रेणी में रखती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के तराई और आसपास के इलाके हिमालयी टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं, इसलिए यहां हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप समय-समय पर आते रहते हैं