रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक शानदार और सुविधाजनक सेवा शुरू की है – ई-पैंट्री सेवा. इसके जरिए अब यात्रियों को ट्रेन की सीट पर ही साफ-सुथरा, तय कीमत वाला और समय पर खाना उपलब्ध कराई जाएगी.
अब यात्रियों को सफर के दौरान खाने ले जाने की चिंता हटेगी। IRCTC हाइजीनिक, स्टैंडर्ड खाना प्रिमियम ट्रेनो के अलावा अब जल्द ही मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों के लिए शुरु करने जा रहा है। IRCTC ने अपनी E-Pantry Service को शुरू कर दिया है. इसके जरिए आप पहले से अपने मील को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और खाने की क्वालिटी और कीमतों को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने जल्द ही अपनी ई-पेंट्री सर्विस शुरू करने की घोषणा की है.
शुरुआत में 25 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पेंट्री सर्विस ऑनलाइन मील बुकिंग ऑप्शन लॉन्च किया गया है. बता दें, पहले फूड की ऑनलाइन बुकिंग की सर्विस केवल प्रीमियम ट्रेनों में ही उपलब्ध थी । (IRCTC) की ई-पेंट्री सर्विस को विवेक एक्सप्रेस (22503/04) पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है. इसकी सफलता के आधार पर इस सर्विस को रेलवे नेटवर्क की और भी ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा. कंफर्म, आरएसी या पार्शियली कंफर्म टिकट वाले यात्री इस सेवा का लाभ ले सकते हैं. यह सेवा उन ट्रेनों में लागू होगी जिनमें पैंट्री कार उपलब्ध है.
Top Tags