डॉलर मजबूत, सोना कमजोर — जानिए आज का ताजा रेट

ग्‍लोबल संकेतों के कारण लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिली रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,18,043 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का रेट घटकर ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमतें गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। चांदी की कीमतों में भी लुढ़कर 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरकर गिरकर 3,887.03 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 45.56 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,18,743 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की वायदा कीमत गिरावट के साथ 1,41,186 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

 

MCX पर कल अचानक सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. सोना 3000 रुपये से ज्‍यादा तो वहीं सिल्‍वर के रेट में भी 3000 रुपये की गिरावट आई थी। कहा जा रहा है यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हुआ और वहीं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने की उम्मीद और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण भी इन धातुओं के दाम में भारी गिरावट है।  अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग कम होने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं और वैश्विक बाजारों में 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को 6,250 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

आज का 29 अक्टूबर को सुबह सोने-चांदी का भाव:-

शुद्धता कैरेट सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 118043 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 117570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 108127 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 88532 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 69055 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 141896 रुपये प्रति किलोग्राम

शॉर्ट टर्म में अभी और गिरावट के संकेत

एस्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के सीईओ दर्शन देसाई ने कहा कि संभावित अमेरिका-चीन व्‍यापार समझौते और मजबूत अमेरिकी डॉलर को लेकर आशावाद के बीच सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर होने से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है… उन्‍होंने कहा कि शॉर्ट टर्म में इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है.

 

मार्केट में आई दोबारा रौनक लौट
इसके साथ ही व्यापारियों का कहना है कि सोने-चांदी के दामों में यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. शादी-ब्याह के सीजन से पहले सोना सस्ता होना बाजार के लिए बेहद अच्छा संकेत माना जा रहा है. कई ग्राहक पहले से ही ज्वेलरी की बुकिंग कराने और खरीदारी करने पहुंचे है।