हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 4 जिलों में हालात बेहद खराब हो गयें हैं. इनमें मंडी, कुल्ल, चंबा और कांगड़ा के कई इलाकों में लोगों को भारी मु/सीबत का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को भी मंडी और कुल्लू के कई इलाकों में भारी बारिश होती रही है. जिससे हालात बेहद ख/राब हो गए हैं. मंडी के बनाला में फोरलेन क्षति/ग्रस्त हो गया ,पडे मलबे को जेसीबी से हटाने का काम शुरु हो गया है , मंडी की सांसद कंगना रनौत ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा – “मंडी बनाला के पास हुए भीषण हादसे का समाचार अत्यंत दु:/ खद है, पहाड़ धंसने से कई लोग व वाहनों के मलबें में दबे होने की आशंका है, मैं प्रभावित परिवारों के साथ हूं और प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं, राहत एवं बचाव कार्य युद्ध/स्तर पर जारी हैं ईश्वर सभी को सुरक्षित रखें और घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की प्रार्थना करती हूं,” आपको बतादें मंडी में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बुधवार देर रात दोबारा लैंडस्लाइड हुआ हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडी में ओट के बनाला के पास कुछ गांडिया दबने की भी सूचना आई हैं, कांगड़ा में पौंग बांध से एक लाख से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है. चंबा में मणिमहेश यात्रा पर गए हजारों लोग फंसे हुए हैं और यहां पर मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से गायब है. भारी बारिश के कारण कुल्लू के बंजार और मनाली उपमंडल में गुरुवार को भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किये गए हैं, जबकि कुल्लू उपमंडल में 4 स्कूल बंद किए गए. प्रशासन की विभागीय टीमें मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने में लगातार जुटी हुई है. सैंज और बंजार लगघाटी के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी बाधित है. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर बंद हो गया है, और इस बार हालात कुछ ज्यादा ही गंभीर हैं। मंडी जिले में पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर हाईवे का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया है, जिससे पैदल चलने का भी रास्ता नहीं बचा है। यह घटना बीती रात हुई भारी बारिश के कारण हुई है। यह हाईवे पहले से ही बंद था। बीती रात, बनाला के पास पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन नौ मील के पास रोक दिए गए थे। आज बनाला में गिरे पत्थरों को हटाने का काम शुरू होना था, लेकिन उससे पहले कैंची मोड़ पर हुई घटना ने स्थिति को और खराब कर दिया। वहीं हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर जिला पिछले दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से सरकारी और निजी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष, अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों में ही लगभग 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, और पूरे मॉनसून सीजन में यह आंकड़ा बढ़कर 164 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
आपदा को लेकर हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र, दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक टेलीकॉम ने सूचित किया है कि जिला चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीती में इंट्रा-सर्कल रोमिंग (ICR) सुविधा 03 सितम्बर 2025 तक के लिए सक्रिय कर दी गई है.यह पहल प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है. इस क्षेत्र के मोबाइल उपभोक्ता अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर किसी भी उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क का मैन्युअल रूप से चयन कर सकते हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags