पंचकूला, 13 फरवरी : उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने आज माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सभागार में 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर और आसपास के सभी पेड़ों पर आकर्षक पेंट किया जाए, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर का सुंदर और भव्य स्वरूप दिखाई दे।सफाई कर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक तैनात किया जाए
उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर व आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए चार्ट बनाकर सफाई कर्मियों को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किए जाएं। महिला एवं पुरुष शौचालयों पर संबंधित सफाई कर्मी का नाम व मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी सफाई कर्मियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनना अनिवार्य किया गया है। जूताघर में भी अलग से कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए गए।
Top Tags