पंचकूला, 20 जनवरी- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला के सभी न/शा मुक्ति और काउंसलिंग-सह-पुनर्वास केंद्रों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. विशाल सैनी ने उपायुक्त को जिले में चल रहे न/शा मुक्ति और काउंसलिंग-सह-पुनर्वास केंद्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 5 न/शा मुक्ति केंद्र और 7 काउंसलिंग-सह-पुनर्वास केंद्र हैं।
उपायुक्त ने सिविल अस्पताल पंचकूला के स्टाफ की संख्या के बारे में जानकारी मांगी और निर्देश दिए कि इसे हरियाणा ड्रग अबूस मॉनिटरिंग सिस्टम (एच-डीएएमएस) पोर्टल पर भी अपडेट किया जाए। इस संबंध में उप-सिविल-सर्जन डॉ. संदीप जैन ने उपायुक्त को मौजूदा स्टाफ की संख्या के बारे में अवगत करवाया और आश्वासन दिया कि विवरण जल्द से जल्द एचडीएएमएस पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी न/शा मुक्ति और काउंसलिंग-सह-पुनर्वास केंद्रों को निर्देश दिया कि वे अपने रिकॉर्ड को अपडेट रखें और एचडीएएमएस पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने मरीजों के इलाज, लंबित केस शीट की स्थिति, दैनिक ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों की संख्या और केंद्रों द्वारा प्रत्येक मरीज को दिए गए समय की भी समीक्षा की।
बैठक में एस.डी.एम. पंचकूला श्री चंद्रकांत कटारिया, एस.डी.एम. कालका संयम गर्ग व जिले में स्थित सभी न/शा मुक्ति और काउंसलिंग-सह-पुनर्वास केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Top Tags