पंजाब-हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में घना कोहरा, तापमान गिरा

सर्दी के मौसम में जहां मौसम खुशनुमा हो जाता है वही घनें कोहरे और धुंध के कारण जीवन अस्तवस्त हो जाता है मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के लोगो को अगले 5 दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पडेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं मैदानी राज्यों तक पहुंच रही हैं। इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तापमान लगातार गिरता जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में 4 डिग्री तक गिर गया है। शिंकुला, जांस्कर घाटी और रोहतांग दर्रे पर बर्फ का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया  है इसके साथ ही कई स्थानो पर हल्की बारिश की भी आशंका जताई जा रही है  वही पंजाब औऱ चंडीगढ़में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। आज जालंधर के PAP चौक पर ट्रक और पंजाब रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया । चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चालकों को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

23 दिसंबर तक घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी रहेगा

IMD  के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाएं और सर्दी/शीतलहर के प्रभाव का अनुमान।

मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है