घने कोहरे ने यातायात को प्रभावित कर दिया है। दिल्ली– NCR समेत उत्तर और पूर्वी भारत में विजिबिलिटी कम कर दिया है। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी बीच, देश की प्रमुख एयरलाइन्स ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की । वही इंडिगो ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट की लेटेस्ट स्टेटस जांच लें, क्योंकि मौसम के चलते उड़ान समय में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है।
इंडिगो ने कहा कि हमारी टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विजिबिलिटी में सुधार के साथ उड़ानों का सामान्य संचालन बहाल करने में जुटी है। एयरलाइन ने यात्रियों से समझदारी दिखाने व धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मौसम संबंधी प्रतिबंधों का पालन जरूरी है
दिल्ली एयरपोर्ट से 152 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी
बतादें दिल्ली एयरपोर्ट पर कल रात तक कुल 22 उड़ानें रद्द की गई थीं, जिनमें 11 आने वाली और 11 जाने वाली उड़ानें शामिल थीं. इसके अलावा आज सुबह से 24 से ज्यादा विमान अपने तय समय से देरी से उड़ान भर रहे हैं. अधिकारी मान रहे हैं कि कोहरे का असर अभी और कुछ दिन चल सकता है. दिल्ली और उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट का ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 152 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।
इस बीच सिविल एविएशन मिनिस्ट्री, एयर इंडिया और इंडिगो ने शुक्रवार के लिए यात्रा संबंधी सलाह जारी कर फ्लाइट लेट या कैंसिल होने की आशंका जताई। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी इसी तरह की चेतावनी जारी की और यात्रियों को पहले से ही अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करने की सलाह दी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने X पोस्ट पर लिखा, “यात्रियों से निवेदन है कि वे अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें, अपडेट के लिए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म देखें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें। यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर पैसेंजर फैसिलिटेशन टीमें मौजूद हैं।”
Top Tags