Delhi हवा में जह/रीला स्तर, इंडिया गेट पर स्मॉग की मोटी परत ने घेरा शहर

दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रदू/षण का कहर और बढ़ गया है. औऱ दिल्ली के हवा में जह/र का स्तर अचानक से बढ़ गया। हालात ऐसे हो चुके हैं कि बाहर निकलना भी सेहत के लिए खत/रा बन गया है. फैक्टरियों से उठता धुआं, भारी ट्रैफिक, निर्माण कार्यों की धूल और पड़ोसी राज्यों में ज/ल रही पराली मिलकर दिल्ली की हवा को इतना खरा/ब बना रहे हैं कि विशेषज्ञ इसे सीधे-सीधे फेफड़ों पर हम/ला बता रहे हैं. राजधानी के कई हिस्सों में सुबह उठते ही लोगों को भारी धुंध, आंखों में चुभन और सीने में घुटन महसूस हुआ. इंडिया गेट – जहां हर सुबह लोग टहलने आते थे शनिवार सुबह मोटे स्मॉग की परत के पीछे लगभग गायब दिखा. सुबह 8 बजे यहां एक्यूआई 369 दर्ज हुआ, जो बेहद खरा/ब श्रेणी में आता है.

राहत मिलने के आसार नही अभी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक हालात ज्यादा बदलने वाले नहीं हैं. राहत तभी मिलेगी जब तापमान थोड़ा बढ़ेगा और हवा की रफ्तार तेज होगी. हवा चलने से प्रदूषण ऊपर उठता है और जमीन के पास जमा जहरी/ले कण फैल जाते हैं, जिससे AQI में सुधार आता है.

दिल्ली का तापमान और हवा की स्थिति

आज शनिवार (15 नवंबर) दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम तापमान 27.5°C रहने की संभावना है. दिन में मौसम हल्का गर्म और रात में खुशगवार ठंड होगी. हवा की गति 6.1 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है, जो सुधार के लिए अभी बहुत कम है. आनंद विहार, जो हर साल प्रदूषण का बड़ा हॉटस्पॉट माना जाता है, वहां स्थिति और भी खराब है. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे इसका एक्यूआई 424 रहा जो बेहद खतरनाक स्थिति में आता है।