भीषण ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है ठंड के वजह से कोहरे ने भी हाल बेहाल कर दिया है, वही दिल्ली मंगलवार (6 जनवरी) को सुबह घने कोहरे की चादर में ढकी रही। सुबह 6 बजे विजिबिलिटी इतनी कम थी कि 200 मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली-NCR के लोग ठंड के साथ साथ घने कोहरे और प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में AQI 180 दर्ज किया गया, लेकिन अभी भी ज्यादातर जगह AQI 286 है। कोहरे की वजह से दिल्ली हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए तो वहीं उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। दिल्ली को आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।
अगले 4-5 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 11 जनवरी तक कोहरे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। क्योंकि
दिल्ली में कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट ने सुबह 6 बजे पैसेंजर एडवाइजरी जारी की। उड़ानें CAT III मोड में चल रही हैं, लेकिन कुछ फ्लाइट्स में देरी या बाधा संभव है।
दिल्ली में इन दिनों लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन भरी हवाओं के चलते सोमवार को भी दिनभर लोग परेशान रहे।मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी तक दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है।
अगले दो तीन दिनों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कई स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। अगले पांच दिनों के दौरान यह 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Top Tags