Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर ली है। आम आदमी पार्टी (AAP) का दिल्ली से लगभग सफाया हो चुका है, और उसके कई दिग्गज नेता चुनाव हार चुके हैं।
Delhi Election Result 2025 : केजरीवाल और सिसोदिया की हार, आतिशी ने बचाई AAP की लाज
दिल्ली के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले में BJP के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से 3,182 वोटों से हरा दिया।
वहीं, जंगपुरा सीट से AAP के मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि, AAP की आतिशी ने कालकाजी सीट से BJP के रमेश बिधूड़ी को हराकर पार्टी की एकमात्र बड़ी जीत दर्ज की।
दिल्ली में BJP की सरकार, 27 साल बाद सत्ता में वापसी
BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि AAP सिर्फ 22 सीटों तक सिमट गई। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
पार्टी सीटें
BJP- 48
AAP- 22
CONGRESS- 0
1993 में आखिरी बार BJP ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। अब 27 साल बाद एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
अमित शाह का बड़ा बयान – ‘दिल्ली के दिल में मोदी’
दिल्ली में BJP की इस शानदार जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा:
“दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार की राजनीति को खत्म कर दिया है। यह ‘आप-दा’ से मुक्ति का चुनाव था।
मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने का सपना अब साकार होगा।”
LIVE UPDATES:
– नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 3,182 वोटों से हराया।
– जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए।
– शकूर बस्ती सीट से AAP के सत्येंद्र जैन को हार मिली।
– शालीमार बाग से BJP की रेखा गुप्ता ने 29,595 वोटों से जीत दर्ज की।
– कालकाजी सीट से आतिशी ने BJP के रमेश बिधूड़ी को हराया।
– BJP के नीरज बसोया ने कस्तूरबा नगर सीट से जीत दर्ज की।
– AAP के कुलदीप कुमार ने कोंडली सीट से जीत हासिल की।
– BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया बोले – ‘केजरीवाल अब तिहाड़ जेल जाएंगे’।
– PM मोदी आज शाम 7 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे।
Delhi Election Result 2025 : AAP के लिए बड़ा झटका, क्या खत्म हो रही पार्टी?
केजरीवाल की हार AAP के लिए सबसे बड़ा झटका मानी जा रही है।
पार्टी की पूरी रणनीति उनके नेतृत्व पर टिकी थी, लेकिन इस चुनाव में जनता ने BJP पर भरोसा जताया।
क्या यह AAP के राजनीतिक अंत की शुरुआत है?
अब जब दिल्ली में BJP की सरकार बनने जा रही है, यह देखना दिलचस्प होगा कि राजधानी की राजनीति में आगे क्या बदलाव आते हैं