कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले आयेंगें।
इस दौरान राहुल गांधी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे,
इसके साथ ही राहुल गांधी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे, साथ ही क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा व कई सड़कों व अन्य कामों का शिलान्यास भी करेंगे।
बतादें पंचायत चुनावों के मद्देनज़र राहुल का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीते जुलाई में राहुल गांधी का दौरा अचानक रद्द हो गया था।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि 10 सितंबर को राहुल गांधी रायबरेली पहुंचेंगे।
वह हरचंदपुर और ऊंचाहार विधानसभा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रजापति समाज द्वारा आयोजित के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राहुल बातौर मुख्य अतिथि शामिल होंगें,
इसके साथ ही 11 सितम्बर को भुएमऊ गेस्ट हाउस में राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भी बैठक में शामिल होगे,
माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठनात्मक रणनीतियों, स्थानीय मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह बैठक कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने और क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगें,रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags