रामनगरी अयोध्या में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध..ऑनलाइन डिलीवरी भी बंद

उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा ने निर्णय लिया है, अब अयोध्या में नॉनवेज की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. बताते चलें कि यह प्रतिबंध केवल होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर भी लागू होगा.

15 किलोमीटर दायरे में अब नॉन-वेज डिलीवरी नहीं होगी

अयोध्या में रामलला मंदिर के 15 किलोमीटर दायरे में अब नॉन-वेज डिलीवरी नहीं होगी। यानी इस इलाके में अब कोई भी शख्स या गेस्ट हाउस ऑनलाइन चिकन-मटन ऑर्डर नहीं कर पाएंगे। अयोध्या प्रशासन ने शुक्रवार (9 जनवरी) को इस सम्बंध में आदेश जारी किया। धार्मिक मर्यादाओं के पालन को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है.

परिक्रमा मार्ग में भी नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा. उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त होने की चेतावनी दी गई है. इसकी नियमित मॉनिटरिंग होगी और शिकायतों पर तुरंत एक्शन होगा.

अयोध्या प्रशासन ने यह फैसला पंचकोसी परिक्रमा के तहत कुछ चुनिंदा जगहों पर नॉन-वेज फूड की डिलीवरी होने की शिकायतें मिलने के बाद लिया। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर से सटे इलाकों में कुछ होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस में नॉन-वेज फूड और शराब परोसे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर एक्शन लिया गया है।  दरअसल, अयोध्या के इस हिस्से में ढाबे और रेस्टोरेंट पर नॉनवेज फूड परोसने पर पहले ही बैन लगा दिया गया था।  लेकिन इसके बावजूद चुनिंदा जगहों पर ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए इस तरह का फूड परोसा जा रहा था।

मई 2025 में अयोध्या नगर निगम ने अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ने वाले 14 किलोमीटर लंबे राम पथ पर मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था स्थानिय लोगो ने बताया शऱाब ब्रिकी पर रोक का प्रभावी ढंग से पालन नही हो पाया और शऱाब की दुकाने संचालित हो रही है इस पर एक नगर निगम अधिकारी ने कहा कि निगम ने फैजाबाद एवं राम पथ पर स्थित मांस की दुकानों को हटा दिया था, लेकिन शराब की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से अनुमति आवश्यक है.