पंजाब में एक बार फिर मौसम ने अपना रंग दिखा दिया है। पंजाब का मौसम फिर से सर्द हो गया है
मौसम ने फिर करवट ले लिया है।
मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह और शाम के समय राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम शुष्क बना रहेगा.. बारिश के कोई आसार नहीं हैं
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य के 15 जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
इनमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा शामिल हैं।
कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ रहा है साथ ही हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई दिया।
वही मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रशासन ने दिल्ली–चंडीगढ़ रूट की दो फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।
चंडीगढ़ से बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली, गोवा और अबुधाबी जाने वाली कई उड़ानें देरी से रवाना हुईं।
वहीं इन शहरों से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट्स भी निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे देरी से पहुंचीं।
Top Tags