उत्तर भारत सहित पंजाब और हिमाचल के मैदानी इलाकों में शीतलहर व घने कोहरे का कहर जारी है. कोहरे में आज उत्तर भारत के कई इलाकों में कर्फ्यू के हालात पैदा कर दिए. सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखे तो ट्रेनें रेंगती नजर आईं. विभाग ने मंगलवार को भी मैदानी इलाकों में बेहद घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर जो ऑरेंज अलर्ट था,
लेकिन असर हर तरफ दिखा. IMD के अनुसार दिल्ली में 31 दिसंबर तक ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं. जबकि 1 दिसंबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है. यूपी में भी नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के दूसरे शहरों में घने कोहरे से सफेद धुंध की चादर ने जनजीवन ठप कर दिया. यूपी में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है. साथ ही 30 से ज्यादा जिलों में नो विजिबिलिटी की चेतावनी भी दी गई है. चंडीगढ़ में शीतलहर चलने के साथ ही कोहरे का कहर शुरू हो गया है. कोहरे का असर उड़ानों और ट्रेनों पर भी पड़ा है. सोमवार को घने कोहरे के कारण सुबह के समय नौ उड़ान कैंसल कर दी गईं. चंडीगढ़ आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंच रही है
Top Tags