CM योगी का आज मथुरा दौरा, पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  आज मथुरा दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो पंडित दीन दयाल उपाध्याय के स्मृति महोत्सव में हिस्सा लेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा ज़ोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. ट्रैफिक पुलिस ने भी दीनदयाल धाम के आसपास रूट डायवर्ट किया है.

सीएम योगी के दौरे को देखते हुए फरह अंडर पास से दीनदयाल धाम की ओर जाने वाले सभी भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी. इस दौरान केवल वीआईपी कार्यक्रम में जाने वाली गाड़ियों को ही आगे जाने की इजाजत दी जाएगी. बाकी अन्य सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति महोत्सव प्रोग्राम मथुरा में होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में फरह के नगला चंद्रभान पहुंचेंगे. सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. सीएम योगी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव नगला चंद्रभान में भव्य स्मृति महोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है.  यहां 19 सितंबर से 25 सितंबर तक कार्यक्रम होंगे. इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिता के साथ नगला चंद्रभान में विशाल मेला लगाया गया है. सुबह 11:05 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नगला चंद्रभान हेलीपैड पर पहुंचेंगे, सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24