CM योगी ने संविधान दिवस पर लखनऊ में शपथ पाठ और प्रतिभागियों को किया सम्मानित

लखनऊ:  76 संविधान दिवस के मौके पर देश भर में कार्य़क्रम आयोजित किए जा रहे है। संविधान दिवस के अवसर लखनऊ के लोकभवन सभागार में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्य़क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हुएं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इस दौरान संविधान निर्माण पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

 

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और भारत की विविधता को एकता में जोड़ने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की मूल प्रति को लेकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की समिति जब संविधान सभा के पास गई थी तब भी उन्होंने कहा था कि संविधान एक दस्तावेज है, जो भारत की विविधता को एकता में जोड़ने में मार्गदर्शिका के रूप में देश को नेतृत्व प्रदान करेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणा से 2015 से पूरा देश प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस पर  कार्यक्रम आयोजित करता है।

 

2015 में संविधान दिवस पर PM मोदी ने कहा था कि हममें से हर व्यक्ति स्वतंत्र भारत का नागरिक है। लेकिन स्वतंत्रता की वास्तविक कीमत विस्मृत की जा रही है, क्योंकि हमने स्वाधीनता की लड़ाई को आंखों से नहीं देखा। हमने क्रू/र यात/नाओं को नहीं सहा। परिणामस्वरूप हर व्यक्ति केवल अधिकार की बात करता है। अधिकार तब सुरक्षित होते हैं, जब व्यक्ति कर्तव्यों के निर्वहन की आदत डाले। कर्तव्य के बिना अधिकार नहीं हो सकता। जहां कर्तव्य के बिना अधिकार प्राप्त करने का प्रयास किया गया है, वहां पर लोकतंत्र नहीं है, बल्कि वहां तानाशाह, व्यवस्था को गिर/फ्त में लेकर आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को रौं/दते दिखते हैं।