CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्यापूजन

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महानवमी के दिन गोरखपुर मंदिर में विधि-विधान से कन्यापूजन किया। मुख्यमंत्री योगी स्वयं गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक कन्याओं और बटुकों के पांव पखारे। मुख्यमंत्री ने छोटी कन्याओं और बटुकों को माला व चुनरी पहनाई और उन्हें उपहार भेंट किए. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक बच्ची को आशीर्वाद प्रदान किया. पूजन के उपरांत, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रसाद ग्रहण कराएंगे और धूनी लेकर पूजन भी किया. यह पूजन प्रक्रिया अत्यंत भक्तिभाव से सम्पन्न हुई, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल पर के भोजन कक्ष में पीतल के परात मे जल से नौं नन्ही नन्ही कन्याओं के पैर धोये और उनके माथें पर रोली ,चंदन, दही, अक्षत से टीका लगा कर उनकी माता की चुनरी भी दी इसके साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिया।

इसको लेकर गोरखनाथ मंदिर में इस बार दशहरे का पर्व परंपरा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ शुरू हुए उत्सव में मंदिर परिसर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कन्या पूजन किया इसके साथ कल गुरुवार को वे श्रीनाथजी का पूजन और विजयादशमी शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे

गोरखनाथ मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को विजयादशमी का भव्य आयोजन होगा। जिसमें सीएम योगी गुरुवार सुबह सबसे पहले श्रीनाथजी का विशेष पूजन करेंगे। दोपहर में तिलकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद शाम को 4 बजे पारंपरिक तरीके से विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका नेतृत्व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ खुद करने वाले  है

 

रामलीला मैदान में होगा श्रीराम का राजतिलक

 

यह शोभायात्रा मंदिर से निकलकर रामलीला मैदान तक पहुंचेगी, जहां भगवान राम का राजतिलक किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में दरिद्रनारायण भोज का भी आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही इस धार्मिक उत्सव का समापन हो जाएगा। गोरखनाथ मंदिर का दशहरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसे गोरखपुर की सांस्कृतिक धरोहर भी माना जाता है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर परंपराओं के साक्षी बनते हैं।