जब CM योगी ने सुनाई “मोदी स्टोरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं दी, उन्होंने PM मोदी को देश का सबसे सफलतम प्रधानमंत्री बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास विजन है.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘माई मोदी स्टोरी’ बताते हुए ख़ास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें देश की राजनीति का सूरज बताया. सीएम योगी ने इस अवसर पर वीडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री के विजन की वजह से आज उत्तर प्रदेश देश के विकास का इंजन बन सका है. CM योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी भारत की राजनीति के एक ऐसे चमकते हुए सूर्य हैं जिनके विजनरी लीडरशिप में आज भारत दुनिया की सबसे तेज उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है और वैश्विक परिदृश्य में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ा है.

सीएम योगी ने कहा कि ये पहली बार देखने को मिला है कि राष्ट्र को प्रथम रखकर और देश के लोगों के लिए न दिन देखना और न रात देखना और पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ उसके लिए योजनाएं बनाने क्षमता उनके पास है. यानी विजन भी है और उसने पूरा करने की क्षमता भी अगर किसी में है तो वो मोदी जी में है. जो उत्तर प्रदेश पहले बीमारू था आज वो यूपी भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है. यूपी अगर बीमारू राज्य से भारत के विकास में योगदान देने वाले अग्रणी राज्य में शामिल हुआ है तो वो पीएम मोदी के विजन की वजह से हुआ है.

उन्होंने कहा  पूर्वी उत्तर प्रदेश के और उत्तर प्रदेश के पूरा मिलाकर हमारे 28 जनपद ऐसे थे जहां इंसेफ़्लाइटिस की बी/मारी थी. पीएम मोदी ने बताया कि कोई भी बीमारी गंदगी से होती है और स्वच्छता उस पर सबसे पहले प्रहार करती है. मिशन मोड़ पर इस अभियान को आप लागू कराइए और मुझे खुशी है यूपी में 50 हज़ार बच्चों को इस बीमारी से निग/लते हुए देखा, लेकिन पीएम मोदी के विजन से ये बीमारी पूरी तरह ख/त्म हो गई है. रिपोर्ट न्यूज पीडिया24