CM योगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट व्यय की समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों को जारी बजट के व्यय को लेकर शुक्रवार सुबह  वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग समय से आवंटन बजट का इस्तेमाल करें ताकि परियोजनाएं और योजनाएं समय से पूरी हो सकें और प्रदेशवासी इन योजनाओं लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कुछ विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है। इसमें तेजी लाने के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर हर माह बैठक करें। वहीं मुख्यमंत्री जी ने वित्त विभाग को निर्देश दिये कि जिन विभागों के आवंटन बजट के कुछ अंश को अभी तक किंहीं कारणों से जारी नहीं किया गया है, उन विभागों को तत्काल बजट आवंटित करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में वित्त विभाग को निर्देश दिये कि आगामी अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर अभी से सभी विभागों के साथ बैठक कर बजट मांग की समीक्षा करें।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने  सभी अधिकारियों को  निर्देश दिया कि बजट को समय पर खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि बजट व्यय में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारी तत्काल निर्णय लें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा जिन विभागों के बजट का कोई हिस्सा अभी तक जारी नहीं हो पाया है, उसे तत्काल जारी किया जाए।