चाइनीज मांझे पर CM योगी सख्त, चाइनीज मांझे से मौ/त अब ह/त्या मानी जाएगी

यूपी में बुधवार को 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की चाइनीज मांझे से हुई मौत पर सीएम योगी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शोएब की हत्या का संज्ञान लिया है । सीएम योगी ने यूपी में चाइनीज मांझा को बैन कर दिया है। साथ ही अब यूपी में चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को हत्या माना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैन होने के बाद भी मार्केट में कैसे बिक रहा है. उन्होंने कहा कि अब चाइनीज़ मांझे से हुई मौत को हत्या माना जाएगा. और संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

पूरे उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे को बैन कर दिया गया है. लगातार मांझे से हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है. अब उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपलब्धता को रोकने के लिए प्रदेश भर में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए.

मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि चाइनीज़ मांझे के कारण यदि किसी की जान जाती है, तो उसे हत्या की श्रेणी में माना जाएगा और उसी के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश स्तर पर चलने वाले इस अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो.