हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज ज्योतिसर में निर्माणाधीन महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा किया। साथ ही वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज , पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि जल्द से जल्द यह पर्यटकों के खुल सकें। यह मुख्यमंत्री का लगभग दो महीने में दूसरा दौरा था। अधिकारियों के अनुसार, अब तक लगभग 98% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि यह केंद्र अगले 20 दिनों के भीतर पूरी तरह जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस केंद्र का उद्घाटन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र के दो प्रमुख खंडों का ऑनलाइन उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है, लेकिन ये अभी तक आम जनता के लिए खोलने बाकी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का उद्देश्य है कि जब कोई व्यक्ति ज्योतिसर आए तो उसे लगे कि वह महाभारत के समय में लौट आया है जहां ज्ञान , आस्था और इतिहास एक साथ जीवंत हो उठते है। पावन गीता स्थली ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) में ‘महाभारत अनुभव केन्द्र’ का निरीक्षण मेरे लिए विशिष्ट था। महाभारत काल की घटनाओं का सजीव चित्रण ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव की अनुभूति प्रदान करता है। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पर्यटन और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

ज्योतिसर गीता स्थली विश्व का सबसे भव्य , यादगार, और ऐतिहासिक स्थल बनेगा- CM सैनी
उन्होंने कहा आने वाले समय में ज्योतिसर न केवल धार्मिक तीर्थ बनेगा, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतिक स्थल भी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योतिसर गीता स्थली को विश्व का सबसे भव्य , यादगार, और ऐतिहासिक स्थल बनाया जा रहा है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं पूरे विश्व का गौरव बनेगा। यहां आने वाले पर्य़टक कुरुक्षेत्र के इतिहास और महाभारत काल के जीवंत अनुभव का साक्षात दर्शन करेंगे।
Top Tags