हरियाणा के नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम की सदस्य शेफाली वर्मा से फोन पर बात कर विश्व कप जीतने की बधाई दी । इसके साथ ही CM ने महिला विश्व कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहने पर शुभकामनाएं दी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने फेसबुक पर बताया ..“महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके भारत को विश्व विजेता बनाने वाली टीम की सदस्य, हरियाणा की लाडली बिटिया शेफाली वर्मा से वार्ता करके पूरी टीम को बधाई दी एवं चंडीगढ़ आने का निमंत्रण दिया!”
शेफाली वर्मा को सपरिवार संत कबीर कुटीर आने का न्योता
मुख्यमंत्री सैनी ने शेफाली वर्मा को सपरिवार संत कबीर कुटीर पर आने का न्योता भी दिया सीएम ने फोन पर कहा पूरे प्रदेश को आपके प्रदर्शन पर गर्व है। बतादें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा अब हरीयाणा में एक नई जिम्मेदारी निभायेगी । यह जानकारी महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि “हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप को भारत की झोली में डालने में निर्णायक भूमिका निभाई. उन्होंने शेफाली को आयोग की 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की ।
बतादें 15 साल की आयु में ही 2019 के टी 20 वर्ल्ड कप से पहले शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया में जगह बनाई और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल मैच में डेब्यू किया। शेफाली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला शतक भी जड़ा। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई और इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और सफलता कायम की फिर बनी जाबाज खिलाड़ी।
Top Tags