CM मान की तबीयत बिगड़ी, AAP सुप्रीमो मिलने पहुंचें

पंजाब पहले ही संकट से जूझ रहा है वही अब पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सीएम मान की तबीयत अचानक खराब हो गई है. आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम से मिलकर उनका हालचाल जाना है. पूरा पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है. हजारों की संख्‍या में लोगों को अपना घरबार छोड़कर या तो राहत‍ शिविर में या फिर किसी सुरक्षित जगह पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है. पंजाब के इस आपदाकाल में सीएम मान लगातार एक्टिव रहे और पीड़ितों के साथ ही प्राभावित क्षेत्रों से खुद को कनेक्‍टेड रखा. इस भागम-दौड़ की स्थिति में अब सीएम मान की ही तबीयत बिगड़ गई है. CM भगवंत मान पिछले दो दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के दौरे पर थे. वे लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर मुआयना करने के साथ ही हालात की समीक्षा भी कर रहे थे.

 

इस दौरान राज्‍य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए करोड़ों रुपये का फंड भी जारी किया गया है. सीएम भगवंत मान को आज 4 स‍ितंबर 2025 को भी गुरदासपुर के साथ ही अन्‍य जिलों का दौरा करना था. लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उनको अपना दौरा टालना पड़ा है. सीएम मान की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे. बता दें कि केजरीवाल पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करने और स्‍थानीय लोगों से मुलाकात करने प्रदेश पहुंचे हैं. रिपोर्ट न्जूज पीडिया 24