CM भगवंत मान पंजाब की सुरक्षा को लेकर सजग है वो लगातार पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने और युवाओँ को रोजगार देने पर और पंजाब के लोगो के लिए नयी नयी योजनाओँ को लेकर आ रहे है इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान के दौरे का केंद्र जालंधर बना हुआ है, आज मुख्यमंत्री मान फिर से जालंधऱ दौरे पर रहेगे। इस दौरान CM पंजाब पुलिस अकादमी में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेगे। CM मान नए कैडेट्स को सलामी देगे और उन्हे प्रदेश के सेवा के लिए समर्पित करेगे।
13 फरवरी को CM मान ने जालधंर स्थित अपने सरकारी आवास पर लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें उन्होने सीधे जनता से संवाद किया था।पंजाब में पुलिस भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है पंजाब में गैंगवार की घटनाएं चुनौती बनी हुई है जिन पर लगाम के लिए नए भर्ती हुए जवानों को लेकर कहा था कि अब इन चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी नए रिक्रूट्स के कंधो पर भी है।सरकार का लक्ष्य पंजाब को अपराध मुक्त बनाना है जिसके लिए पंजाब पुलिस की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
Top Tags