चुनाव ड्यूटी पर जा रहे टीचर दंपती की मौ/त पर CM मान ने जताया शो/क

मोगा (पंजाब)- राज्य में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव की वोटिंग के बीच मोगा जिले से दु/खद खबर सामने आई है. रविवार को जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव की ड्यूटी पर जा रहे एक सरकारी शिक्षक दंपत्ति की घनी धुंध के कारण सड़क हादसे में मौ/त हो गई। हादसा संगतपुरा और समाध भाई के बीच लिंक रोड पर हुआ, जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

कमलजीत  कौर, जो सरकारी हाई स्कूल पतो हीरा सिंह में अध्यापिका थीं, चुनावी ड्यूटी पर जाते समय रविवार सुबह करीब 6:15 बजे वे कार में सवार होकर गांव धूरकोट रणसिंह से निकले थे। जसकरण सिंह की पत्नी की ड्यूटी बाघापुराना के गांव चन्नूवाला में थी, और वे उन्हें वहां छोड़ने जा रहे थे।

सरकारी हाई स्कूल खोटे (मोगा) में मास्टर जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी कमलजीत घनी धुंध के कारण 7:15 बजे के करीब कार का संतुलन बिगड़ गया, और उनका वाहन नहर में गिर गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ/त घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शो/क

वही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा जिले में चुनाव ड्यूटी पर जाते समय सड़क हाद/से में दिवंगत शिक्षक दंपति के निध/न पर गहरा शो/क व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घनी धुंध के कारण हुए इस हादसे में अंग्रेज़ी मास्टर जसकरण सिंह भुल्लर और डीपीई कमलजीत कौर का असामयिक निध/न अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से बात कर संवेदना जताई और आश्वासन दिया कि सरकार उनके दोनों छोटे बच्चों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी।