CM मान और अरविंद केजरीवाल काली माता मंदिर में विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

पटियाला :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर में माथा टेकने पहुंचेगे।

इस दौरान दोनों नेता विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे और एक नए प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे,

जिसका डिज़ाइन तैयार हो चुका है। मंदिर मे तैयारीयां जोरो शोरो से चल रही है।

मंदिर में आने वालों के लिए खास सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है

जिससे मंदिर में दर्शन करने वालो को कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले भी तीन बार पटियाला के माता काली मंदिर में  माथा टेक चुके है।

वही अब काली माता मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा।एक भव्य दरबार बयाया जाएंगा

वहां पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।  इसके साथ ही मंदिर में तरह तरह के फूल पौधों के साथ भव्य सरोवर का भी निर्माण करया गया है

अब यह मंदिर पंजाब का एक भव्य और बड़ा धार्मिक स्थल होने के लिए तैयार हो रहा है।