CM मान: पंजाब के लिए ‘1600 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा

भीषण बा/ढ़ से जुझ रहें पंजाब को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एड़ी चोटी से पंजाब को फिर से खड़ा करने का प्रयास किया है, इसी प्रयास में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक लगभग 25 मिनट चली। बाहर आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM मान ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री के सामने बा/ढ़ से हुए भारी नुकसान की पूरी स्थिति रखी।

 

 

अमित शाह: यह सिर्फ टोकन मनी

 

CM मान ने बताया, “मैंने कहा कि 1600 करोड़ रुपये ऊंट के मुंह में जीरा हैं। इस पर गृह मंत्री ने जवाब दिया कि यह सिर्फ टोकन मनी थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब को और मदद दी जाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि बा/ढ़ से 2300 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, 8500 किलोमीटर सड़कें टूट गईं और बच्चों की किताबें तक ब/ह गईं। अब तक लगभग 13,800 करोड़ रुपये का नुक/सान हो चुका है, जो बढ़कर 20 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब हमेशा सं/कट की घड़ी में देश के साथ खड़ा रहा है। अब समय है कि पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा हो। उन्होंने साफ किया कि यह कोई “क्रेडिट वॉ/र” नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को तुरंत राहत पहुँचाने का मामला है। गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का, कपूरथला और फिरोजपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। इसलिए सावन मंडीकरण सीजन 2025-26 के लिए पंजाब को विशेष छूट दी जानी चाहिए, ताकि धान खरीद के मानकों में ढील मिल सके। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24