पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के Fortis Hospital अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अब चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत अब ठीक है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
माना जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री लुधियाना में किला रायपुर खेलों के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं
मुख्यमंत्री को तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को मोहाली के Fortis Hospital में भर्ती कराया गया था।
बुधवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
इसके अलावा CM मान के भर्ती के दौरान पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और DGP गौरव यादव भी उनसे मिलने पहुचे थे
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री मान संगरूर जिले के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे
मंदिर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Top Tags