तरनतारन जीत के 24 घंटे में CM भगवंत मान ने बुलाई बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के 24 घंटे के भीतर अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई है जो 11 बजे से शुरु हो गई है

मुख्यमंत्री मान यह बैठक अपने निवास स्थान पर कर रहें है।

कल तरनतारन उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू द्वारा 12 हजार से अधिक वोट हासिल करके विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

यह शानदार जीत पंजाब की भगवंत मान सरकार की नई सोच, लोक पक्षीय फैसलों व पार्टी द्वारा किए विकासकारी कार्यों पर मोहर है।

वही इस जीत के बाद मुख्यमंत्री कई कड़े और रणनीतिक  फैसले लेने की दिशा में आगे बढ़ रहें है

इसके साथ ही बैठक में प्रशासनिक फेरबदल, कानून – व्यवस्था को मजबूत करने और  विकास योजनाओँ की रफ्तार बढाने जैसे मुद्दो पर चर्चा हो सकती है