चंडीगढ़ की जानवी जिंदल ने बनाए 11 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ की रहने वाली 18  साल की जानवी जिंदल ने फ्री स्टाइल स्केटिंग में 11 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाकर इतिहास रच डाला है. वह भारत में ऐसा रिकॉड्स कायम करने वाली पहली महिला खिलाड़ी है। बतादें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद उनका दूसरा नंबर है क्योंकि सचिन ने अपने नाम 19 रिकॉर्ड किए है

21 मेडल , 2 बार स्टेट अवॉर्ड जीते

जानवी ने अपनी शानदार स्केटिंग से चंडीगढ़ की इस प्यारी सी बेटी ने जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे आज हर कोई सलाम कर रहा है, उनको यहां तक पहुचाने के लिए कोई प्रोफेशनल कोच नही बल्कि उनके पापा ने खुद यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विडियो  देखकर उसे ट्रेनिंग देना शुरु की उनके पापा पेशे से मैनेजर है उनका यह जूनून था कि उनकी बेटी यह नाम कमाएं। और लक्ष्य कमाएं अब तक जानवी ने 21 मेडल अपने नाम कमा चुके है.इसके साथ साथ जानवी ने 2 बार स्टेट अवॉर्ड भी जीत चुकी है।  जानवी ने अपने स्केटिंग करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में की थी, जब उनके माता-पिता ने उन्हें रोलर स्केट्स दिलाए थे.

5 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

इस वर्ष जुलाई 2025 तक जानवी को पांच गिनीज़ रिकॉर्ड मिल चुके थे जिनमें 30 सेकंड में 27 स्पिन(दो पहियों पर 360 डिग्री रोटेशन) , 8.85 सेकंड में दो-पहिया स्लैलम (20 कोन के बीच से गुजरना), 30 सेकंड में 42 एक-पहिया स्पिन(360 डिग्री रोटेशन), एक मिनट में 72 एक-पहिया स्पिन (360 डिग्री रोटेशन) और लगातार 22 एक-पहिया स्पिन (360 डिग्री रोटेशन) शामिल है.

जानवी के पिता ने बताया 2023 में उनके मन में आया कि बेटी को कुछ अलग करवाना है। इसके बाद उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के  लिए ट्राई किया हालाकि पहली बार में सफलता नही मिली पर वह पीछे नहीं हटीं। 2024 में उन्होंने 5 और 2025 में 6 रिकॉर्ड अपने नाम किए।