चंडीगढ़: सबेरे 11 बजें से हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन के तीसरें दिन की कार्यवाई शुरु हुई। इस दौरान सबेरे 11 बजें प्रश्नकाल का दौर भी शुरु हुआ । सेशन में कई मुद्दो पर कांग्रेस आज सरकार को घेरेगी। इसके साथ ही देश में चल रहें इलेक्टोरल रिफॉर्म का मुद्दा भी आज गूंजेगा, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी सरकार इसको लेकर प्रस्ताव आएगी । CM सैनी ने विपक्ष द्वारा उठाये गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार में 2500 MBBS डॉक्टर और 200 के करीब स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर साल मिलते है। हमारी सरकार में 30 बेड के अस्पताल को 50 बेड औऱ 50 बेड के अस्पताल को 100 बेड और 100 बेड के अस्पताल को 200 और 20 बेड के अस्पताल को 400 बेड तक अपग्रेड किया गया है, इसके साथ ही उन्होंने बताया हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया भी चल रही है।
जहां हर प्रकार की सुविधा रहेंगी और स्वच्छता का भी ख्याल रखा जाएगा। अभी सदन में कई सवालों के मुद्दे उठाए जा रहें है जिसका जवाब नायाब सिंह सैनी लगातार दे रहें है. बीते दिनों विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेंस हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी वहीं अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से खारिज हो गया। करीब साढ़े चार घंटे की चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्षी विधायकों ने एक-दूसरे पर खूब सियासी तीर चलाए। कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तीखी बहस हुई लेकिन मतदान से पहले कांग्रेस ने वाकआऊट कर अविश्वास प्रस्ताव पर पानी फेर दिया। लिहाजा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सर्वसम्मति से कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर दिया। वही विधानसभा के तीसरे दिन के विंटर सेशन में विपक्ष हरियाणा राज्य में कानून-व्यवस्था बेरोजगारी और किसान की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरेगी।
Top Tags