कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे.
पार्टी नेताओं ने बताया कि इस दौरान वह कई कार्यक्रमों मे शामिल होगें,और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेगें,
वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना भी राहुल गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमें लगता था कि
चुनाव परिणाम में दाल में कुछ काला है पर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चो/री के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। हम सब संविधान बचाने की लड़ा/ई लड़ रहे हैं, वही राहुल के रायबरेली आगमन से जिले का सियासी पा/रा हा/ई हो गया है,
बतादें राहुल गांधी सुबह 10:40 पर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दिए गए उनके ना/रे वोट चो/र गद्दी छोड़ का नारा लगाया।
“इंडिया की अंतिम आशा.. कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश.”
इसके साथ ही शहर में जगह-जगह तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं,
जिन पर लिखा है- “इंडिया की अंतिम आशा.. कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश.” इन पोस्टर को लगाने वाले सपा के स्थानीय नेता हैं.
उधर, राहुल के रायबरेली पहुंचते ही मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता का काफिला रोक लिया.
उन्होंने ‘राहुल गो बैक’ और ‘राहुल मा/फी मांगो’ के नारे लगाए. बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी की मां पर किए गए गए कमेंट को लेकर आ/क्रो/शित थें
भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्यान मंत्री ने हाईवे पर खड़े होकर राहुल गांधी वापस जाओ के ना/रे लगाते हुए प्रद/र्शन किया।
बतादें उद्यान मंत्री ने पहली बार खुले तौर पर सांसद का विरोध किया है, ऐसे में 11 सितंबर को होने वाली दिशा की बैठक में गहमागहमी होने की संभावना बढ़ गई है।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो इस दौरान उनसे भी भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का/मुक्की हुई। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags