गुरुवार को 11 बजे मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में BJP की एकतरफा जीत हुई है. चुनाव में भाजपा को 18 वोट मिले हैं. सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं.
इस चुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली। अभी सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग होगी।
पिछले साल के मेयर चुनाव के विवादों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने वोटिंग के लिए हाथ उठाकर मतदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था ।
पिछले साल आम आदमी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था जो इस बार नही हो सका था दोनो पार्टियों ने अलग अलग अपने पार्षद का चुनाव किया।
इसका फायदा बीजेपी ने उठाया औऱ चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर लिया।
इस बार सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह, पार्षदों ने हाथ खड़े करके मतदान दिया.
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को अब अपना नया मेयर मिल गया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सौरव जोशी चंडीगढ़ मेयर चुनाव की दौड़ मे जीत हासिल कर लिया है।
आज आयोजित मेयर चुनाव की प्रक्रिया के तहत नगर निगम के सभी पार्षद सदन में पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
- भाजपा: सौरभ जोशी 18 वोट मिले
- AAP: योगेश ढींगरा को 11
- कांग्रेस: गुरप्रीत गाबी के खाते में 7 वोट आए
Top Tags