पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का नि/ध/न, CM मान ने दी श्रद्धांजलि

पंजाबी सिनेमा के गोल्डन पीरियड में अचानक आज ब्रेक लग गया, जब मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का नि/ध/न हो गया है. उन्होंने सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अं/तिम सांस ली. उनकी अं/तिम विदाई शनिवार को दोपहर को 12 बजे मोहाली के नज़दीक बलोगी के श्म/शान घाट पर किया जाएगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से जसविंदर भल्ला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था. वह अस्पताल में भर्ती थे. 65 साल की उम्र में उन्होंने आ/ख़िरी सांस ली. जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी थी, बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे.  जसविंदर भल्ला के इस खबर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शो/क की लहर दौड़ा दी है.

सभी को  हंसी से गुदगुदाने वाले जसविंदर अब रुला गए

फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सभी को गुदगुदाने वाले जसविंदर जाते-जाते सभी को रुला गए हैं. उनके नि/धन की खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्ष/ति है. जिसे पूरा करना संभव नहीं होगा. फिल्म कैरी ऑन जट्टा में अपनी कॉमेडी और कॉमिक टाइम से उन्होंने फैंस को खूब गुदगुदाया.

कल मोहाली में होगा जसविंदर का अंतिम संस्कार

जसविंदर भल्ला की आ/ख़िरी यात्रा 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्म/शा/न घाट पहुंचेगी. यहीं पर उनको  विदाई दी जायेगी ,जसविंदर भल्ला पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे. उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हसाया और लाखों दिलों पर राज किया. पंजाबी सिनेमा को उन्होंने अपने अभिनय से नए मकाम तक पहुंचाया. उनके इस ख़बर से पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है.

प्रोफेसर से बने एक्टर,जसविंदर भल्ला की फिल्में

जसविंदर भल्ला का जन्म लुधियाना के दोराहा में 4 मई 1960  को हुआ था. प्रोफेसर से वह एक्टर और कॉमेडियन बने थे. उन्होंने 1988 में छनकटा 88 से एक कॉमेडियन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी फिल्मों में काम किया. उनकी फेमस फिल्मों में कैरी ऑन जट्टा, कैरी ऑन जट्टा 2,  जट्ट एंड जूलियट,  गड्डी चलती है, छलांगा मार के शामिल हैं. जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा के उन सितारों में से थे जिन्होंने कॉमेडी को नई ऊंचाई दी. उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवाद हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाते थे. उनका हर किरदार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता था. उन्होंने ‘जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता. भल्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके निधन की खबर फैलते ही कलाकारों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पंजाब के CM भगवंत मान ने भावुक संदेश साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर  लिखा –“छनछनकटिंया की झंकार के खामोश होने से मन बेहद दुखी है,जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से जाना अत्यंत पीड़ादायक है,वाहेगुरु उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, ‘चाचा चतरा’  हमेंशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगें” , वहीं पंजाबी फिल्म इंन्ड्स्टी के कलाकार बीनु ढिल्लों ने अपनी प्रतिक्रिया दी **“आज मैंने सिर्फ़ एक बड़े कलाकार को ही नहीं, बल्कि एक प्यारे दोस्त, एक बड़े भाई और एक मार्गदर्शक को खो दिया है। मेरे फ़िल्मी परदे का ‘बापू’ भी आज हमें छोड़कर चला गया। जसविंदर भल्ला जी ने हमें केवल हँसाया ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाइयाँ हँसते-हँसते जीना भी सिखाया। सेट्स पर बिताई गईं उनकी बातें, उनकी खिलखिलाती मुस्कान और प्यार भरी झिड़कियाँ हमेशा मेरे दिल में ज़िंदा रहेंगी। आज हँसी आँसुओं में बदल गई है, लेकिन भल्ला साहिब की यादें हमारे दिलों से कभी मिट नहीं सकतीं। वाहेगुरु जी उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और हमें यह बड़ा नुकसान सहने की शक्ति प्रदान करें।”** वाहेगुरु, वाहेगुरु जी 🙏🙏 रिपोर्ट न्यूज पीडीया 24