भारत का नाम रोशन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने सोमवार को संन्यास की पुष्टि कर दी है। उनका यह फैसला अपनी हेल्थ को देखते हुए लिया गया है और उन्होने बताया कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा।
भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व विश्व नंबर 1 साइना नेहवाल ने आधिकारिक तौर पर पेशेवर खेल से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। उनके घुटनों का कार्टिलेज (नरम हड्डी) पूरी तरह से खराब हो चुका है और वह अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। अपने इस तकलीफ की वजह से उन्होने यह फैसला लिया है सोमवार को सामने आए उनके इस फैसले ने भारतीय खेल जगत के एक सुनहरे अध्याय का समापन कर दिया है। साइना ने बताया कि घुटनों की पुरानी समस्या और गंभीर चिकित्सीय स्थितियों के कारण उनके लिए खेल की कड़ी चुनौतियों का सामना करना अब संभव नहीं रह गया था।
उन्होंने बताया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहने के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी होती है, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति ऐसी है कि उनके घुटने महज एक-दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद ही सूज जाते थे। साइना ने कहा, ‘मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ बता दिया था कि अब इसे आगे खींचना मुश्किल है।’
साइना नेहवाल की आखिरी प्रतियोगिता 2023 का सिंगापुर ओपन थी। संन्यास की घोषणा पर उन्होंने कहा, ‘मैंने खेल की शुरुआत अपने दम पर की थी और अंत भी अपनी शर्तों पर किया, इसलिए मुझे इसकी औपचारिक घोषणा करना बहुत बड़ा मुद्दा नहीं लगा। मुझे लगा कि धीरे-धीरे लोग खुद समझ जाएंगे कि अब साइना नहीं खेल रही है।’
Top Tags