अयोध्या की पावन धरा पर आज ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में PM मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत, और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य रुप से उपस्थित हुए. आज का यह ऐतिहासिक क्षण इतिहास को पन्नों में दर्ज हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया ।
CM योगी ने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक नए युग का शुभारंभ है. उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि आज तप, तीर्थ और त्याग सफल हुए। उन्होंने PM मोदी के साथ मोहन भागवत का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी ने PM मोदी को भगवान राम की प्रतिमा भेंट की एवं उपस्थित गणों को संबोधित किया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई ‘आजु सफल तपु तीरथ त्यागू। आजु सुफल जप जोग बिरागू॥ सफल सकल सुभ साधन साजू। राम तुम्हहि अवलोकत आजू॥’ से अपने भाषण की शुरुआत की।
उन्होंने राम मंदिर को 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक बताया. ध्वजारोहण के बाद CM योगी बेहद खुश नजर आए उन्होंने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता. आज भारत विकास और विरासत का बेहतरीन समन्वय देख रहा है, जहां बिना भेदभाव के 80 करोड़ लोगों को राशन और 50 करोड़ को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है, जो रामराज्य की उद्घोषणा है.
मुख्यमंत्री योगी ने याद दिलाया कि 500 वर्षों में साम्राज्य बदले, लेकिन आस्था अडिग रही. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या अब संघर्ष से निकलकर ‘उत्सवों की वैश्विक राजधानी’ बन रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह को “नए युग की शुरुआत” बताया.
रघुनंदन राघव रामलला की जय..
Top Tags