जयपुर में सड़क पर मौ/त बन कर दौैड़ी ऑडी कार..16 से अधिक लोग घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवाार की सर्द रात में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने काल बन कर सड़क पर दौडी। जानकारी के मुताबित  रेसिंग के दौरान कार ने जमकर कहर बरपाया। ऑडी कार ने मानवरोवर इलाके में फूड स्टॉल्स पर खड़े लोगों को कुचलते हुए कोहराम मचा दिया। मौजूद लोगो ने बताया बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई।

कार ने करीब 16 लोगों को रौदा

वहां पर 50 से ज्यादे लोग मौजूद थे कार ने करीब 16 लोगों को रौदा औऱ फिर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसें में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री भी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जयपुर का यह  ऑडी हादसा  मानसरोवर इलाके में पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरबास सर्किल के पास हुआ। यह इलाका रात के समय काफी भीड़भाड़ वाला रहता है और सड़क किनारे बड़ी संख्या में खाने-पीने की थड़ियां लगी रहती हैं। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

सड़क किनारे खड़ी-ठेलों पर लोग अपनी पसंद का फूड एन्जॉय कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, ऑडी कार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की फूड स्टॉल्स में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 से ज्यादा स्टॉल्स क्षतिग्रस्त हो गए और एक अन्य कार भी पलट गई। ऑडी करीब 100 मीटर आगे जाकर एक पेड़ से टकराकर रुकी।

 

लिस जांच में सामने आया है कि ऑडी कार चूरू निवासी दिनेश रणवां चला रहा था, जो सोलर बिजनेसमैन बताया जा रहा है। कार में उसके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे, जिनमें एक जयपुर पुलिस का सिपाही भी शामिल है। हादसे के बाद ड्राइवर सहित तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी में सभी के नशे में होने की बात सामने आई है।