केजरीवाल दोपहर12 बजें कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन

दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  भगवान का शुक्रिया करने आज दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता भी होंगे। कल शुक्रवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 लोगों को में बरी किया।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित 23 अन्य लोगों को बरी किए जाने की खुशी में भगवान का आभार व्यक्त करने के लिए सभी हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबित आम आदमी पार्टी 1 मार्च 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली आयोजित करने की भी घोषणा की है।